दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे मिथुन चक्रवर्ती, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

WD Entertainment Desk
सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (10:33 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है। 
 
मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब अवॉर्ड 8 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान दिया जाएगा। अश्विनी वैष्ण ने लिखा, मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमैटिक जर्नी कई पीढ़ियों को प्रेरणा देती है। 
 
उन्होंने कहा, यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहेब फाल्के सिलेक्शन जूरी ने फैसला लिया है कि लेजंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।  
 
बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती को बॉलीवुड का 'डिस्को किंग' कहा जाता है। उन्होंने 1977 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में अब तक करीब 350 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिन्दी से लेकर बांग्ला, ओड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा खुशबू पाटनी का गुस्सा, बोलीं- एयर स्ट्राइक नहीं, अब महाभारत होनी चाहिए...

पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा फवाद खान का गुस्सा, बोले- खबर सुनकर बहुत दुख हुआ

वरुण धवन कभी करते थे नाइटक्लब में काम, पिता डेविड धवन ने कर दिया था बेटे को लॉन्च करने से इंकार

संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, पोस्टपोन की खबरों पर आया अपडेट

शाह बानो का किरदार निभाएंगी यामी गौतम, बड़े पर्दे दिखेगी सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले की कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की फिल्म दिखाती है जलियांवाला बाग की एक अनकही लड़ाई

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

अगला लेख
More