Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 18 May 2025
webdunia

अस्पताल से घर पहुंचा मनोज कुमार का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार की तैयारी हुई शुरू

Advertiesment
हमें फॉलो करें Manoj Kumar death

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 5 अप्रैल 2025 (10:46 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक मनोज कुमार का 4 अप्रैल को निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।
 
मनोज कुमार के परिवार के कुछ लोग विदेशमें रहते हैं। इस वजह से उनका अंतिम संस्कार शनिवार को करने का फैसला किया गया। 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मुंबई के विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई है। उनका पार्थिव शरीर कोकीलाबेन अस्पताल से जुहू स्थित उनके घर ले जाया गया है। अंतिम यात्रा के लिए एक गाड़ी को फूलों से सजाया गया है, जिसपर मनोज कुमार की बड़ी सी तस्वीर लगी है। 
 
बताया जा रहा है कि मनोज कुमार को राजकीय सम्मान भी दिया जाएगा। इसकी भी तैयारी हो रही है। फैंस और सेलेब्स बड़ी संख्या में उनके  अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। 
 
बता दें कि मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान में हुआ था। बंटवारे के वक्त उनका परिवार दिल्ली आ गया था। मनोज कुमार ने 1957 में फिल्म 'फैशन' से एक्टिंग डेब्यू किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोल्डन बॉडीकॉन ड्रेस में दिशा पाटनी का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरें वायरल