Biodata Maker

मनारा चोपड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के पिता रमन राय हांडा का निधन

WD Entertainment Desk
बुधवार, 18 जून 2025 (10:47 IST)
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम मनारा चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रमन बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी कामिनी और बेटियां मनारा और मिताली को छोड़ गए हैं। 
 
मनारा चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पिता के निधन की जानकारी दी है। रमन का अंतिम संस्कार 18 जून को किया जाएगा। रमन दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे। हालांकि वह बीते कुछ समय से अपने परिवार के साथ मुंबई में रह रहे थे। 
 
मनारा ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया, ओम नम: शिवाय। गहरे दुख और शोक के साथ हम आपको ये सूचित करते हैं कि हमारे प्रिया ‍पिता का 16.06.2025 को निधन हो गया है। वो हमारे परिवार की ताकत और सहारे का स्तंभ थे। उनका अंतिम संस्कार 18 जून को मुंबई में किया जाएगा। 
 
बता दें कि मनारा चोपड़ा का असली नाम बार्बी हांडा है। हांडा और चोपड़ा परिवार का गहरा नाता है। प्रियंका और परिणीति चोपड़ा मनारा की कजिन बहने हैं। मनारा की मां कामिनी प्रियंका की मौसी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती हैं।
 
मनारा चोपड़ा ने 2014 में तेलुगु फिल्म 'प्रेमा गीमा जंथा नाई' से एक्टिंग डेब्यू किया थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'जिद' से बॉलीवुड इंडस्ट्री् में कदम रखा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सामंथा की दूसरी शादी के बाद एक्स हसबैंड नागा चैतन्य ने शेयर‍ किया पोस्ट, चेहरे पर उदासी देख यूजर्स ने लिए मजे

स्मृति मंधाना से शादी पोस्टपोन होने के बाद क्या पलाश प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे? वायरल तस्वीर से बढ़ी चर्चा

World Cup जीत के उस सेकेंड में क्या हुआ? और हरमन ने क्यों चुना जर्सी नंबर 23? जानें उन्हीं से

धर्मेंद्र की वसीयत से हुआ बड़ा खुलासा: पैतृक संपत्ति बच्चों को नहीं मिली

IMDb ने जारी की 2025 के सबसे पॉपुलर भारतीय सितारों की लिस्ट, सैंयारा के अहान पांडे और अनीत अनीत पड्डा छाए

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख