Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 13 June 2025
webdunia

दिवंगत पति राज कौशल के साथ मंदिरा बेदी ने शेयर की तस्वीरें, बयां किया दिल का हाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Raj Kaushal
, सोमवार, 5 जुलाई 2021 (17:07 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन 30 जून को हार्ट अटैक के कारण हो गया था। पति के अचानक निधन के बाद मंदिरा बुरी तरह टूट गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ब्लैक डीपी लगा दिया है।

 
वही अब राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट किया है। जिसमें वह पति राज कौशल के साथ नजर आ रही हैं। 
 
इन तस्वीरों में मंदिरा और राज पार्टी करते नजर आ रहे हैं। दोनोंने गले में मेडल पहन रखा है। तस्वीरों के साथ मंदिरा ने कैप्शन में टूटे दिल का इमोजी बनाया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पति के निधन के बाद मंदिरा कितनी टूट गई हैं।
 
बता दें कि राज कौशल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। राज ने प्यार में कभी कभी, शादी का लड्डू और एंथनी कौन है जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 
 
मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। मंदिरा बेदी और राज के दो बच्चे हैं। 2011 में मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था। पिछले साल उन्होंने 4 साल की लड़की को गोद लिया था। जिसका नाम तारा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सैफ अली खान के बाद 'भूत पुलिस' से अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज