निधन से 1 दिन पहले मंदिरा बेदी के पति राज कौशल ने किया था सोशल मीडिया पर यह पोस्ट

Webdunia
बुधवार, 30 जून 2021 (11:23 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया है। राज कौशल निर्देशक और प्रोड्यूसर थे। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। वह 49 साल के थे। राज कौशल के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 
राज कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। निधन के एक दिन पहले भी राज ने एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। 
 
रविवार के दिन राज ने अपने सभी फ्रेंड्स के साथ पार्टी की थी। इस तस्वीर में राज के साथ मंदिरा बेदी, जहीर खान, नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, Super Sunday. Super Friends. Super Fun #oriama
 
बता दें कि राज कौशल ने एंथनी कौन है, शादी का लड्डू और प्यार में कभी कभी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। इसके अलावा उन्होंने माय ब्रदर...निखिल, शादी का लड्डू और प्यार में कभी कभी का निर्माण भी किया था। उन्होंने कई एड फिल्में भी बनाई थी।
 
मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। मंदिरा बेदी और राज के दो बच्चे हैं। 2011 में मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था। पिछले साल उन्होंने 4 साल की लड़की को गोद लिया था। जिसका नाम तारा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बॉबी देओल ने पिता और भाई को नहीं बताई थी आश्रम में निभाने जा रहे ऐसा किरदार, बोले- टॉपिक कॉन्ट्रोवर्शियल था

गोविंदा को पसंद हैं बेवकूफ लोगों के साथ टाइम बिताना, पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं- बकवास करते रहते हैं

डेब्यू फिल्म में बोल्ड सीन देकर जिया खान ने मचा दिया था तहलका, 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

चाय और चूरन बेचकर गुजारा करते थे अन्नू कपूर, तलाक के बाद दोबारा रचाई थी पहली पत्नी संग शादी

छोटे शहर के बड़े सपनों की अनसुनी दास्तान है सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख
More