राज कौशल को याद कर इमोशनल हुईं मंदिरा बेदी, पति संग बिताए 25 सालों के सफर को किया याद

Webdunia
गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (12:16 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को निधन हो गया था। मंदिरा अपने पति की मौत के सदमें से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। वह उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब मंदिरा ने राज संग बिताए 25 सालों के सफर को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।


मंदिरा और राज की शादी की 23वीं सालगिरह हैं। मंदिरा ने राज संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह पति के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए मंदिरा बेदी ने खास पोस्ट लिखा है।
मंदिरा बेदी ने लिखा, 'एक दूसरे को जानने के 25 साल और शादी के 23 साल.. तमाम संघर्षों से गुजरते हुए.. हर शिखर और गर्त से।

सोशल मीडिया पर मंदिरा बेदी का यह पोस्ट और पति के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें कि मंदिरा और राज कौशल साल 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की लव मैरिज थी। मंदिरा बेदी और राज के दो बच्चे हैं। 2011 में मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था। पिछले साल उन्होंने 4 साल की लड़की को गोद लिया था। जिसका नाम तारा है।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More