मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, ट्रोलर्स बोले- बच्चे को फंसा लिया....

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023 (16:15 IST)
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के लवली कपल्स में से एक है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते हैं। मलाइका और अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। 

 
हाल ही में मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मलाइका ग्रे कलर के पैंटसूट और व्हाइट कलर की हील्स पहने काफी हॉट लग रही हैं। वहीं अर्जुन ग्रे-पैंट के साथ मॉस ग्रीन ओवरसाइज़ शर्ट पहने दिख रहे हैं। 
 
मलाइका ने तस्वीरों के साथ एक प्यारा नोट भी लिखा, जिसमें अर्जुन की प्यारी हंसी की सराहना की गई। उन्होंने लिखा, 'आपकी मुस्कान और हंसी बहुत घातक है। अर्जुन कपूर।' फैंस कपल की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं ट्रोलर्स दोनों की उम्र के फासले को लेकर निशाना साध रहे हैं। 
 
एक यूजर ने लिखा, 'बच्चे को फंसा लिया।' एक अन्य ने लिखा, 'कोई बताएगा अर्जुन इसका कौन है प्लीज।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अर्जुन को कोई लड़की नहीं मिली।'
 
बता दें कि मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी एज गैप को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सावर्जनिक किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

छोटे शहर के बड़े सपनों की अनसुनी दास्तान है सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

केसरी वीर के लिए सूरज पंचोली ने की कड़ी ट्रेनिंग, ऐसे सीखा युद्ध कौशल

इशिता दत्ता बनने वाली हैं दूसरी बार मां, वत्सल सेठ ने किया कंफर्म

मर्द शादी करते रहते हैं, आर्य बब्बर ने बताया प्रतीक की शादी में नहीं बुलाए जाने पर पिता राज बब्बर का रिएक्शन

श्वेता त्रिपाठी बनने जा रही हैं निर्माता, इस साल शुरू करेंगी अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख
More