Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मलाइका अरोरा ने इटली में इस शख्स के साथ किया बर्थडे सेलिब्रेट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Malaika Arora
, गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (14:55 IST)
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर को इन दिनों कई बार एक-दूसरे के साथ देखा गया है, ऐसे में इनके अफेयर की खबरें जोर पकड़ती जा रही  हैं। दोनों इन दिनों मीडिया में हॉट टॉपिक बने हुए हैं। 
 
हाल ही में मलाइका ने इटली में अपना जन्मदिन (23 अक्टोबर) मनाया। खबरें है कि इस मौके पर अर्जुन कपूर भी साथ थे। जब वे दोनों वापस मुंबई लौटे तो एयरपोर्ट पर दोनों को स्पॉट किया गया। 
 
Malaika Arora
खबरें हैं कि दोनों अपने रिलेशनशिप को जल्द ही ऑफिशियल करने वाले हैं। वे एक-दूसरे के नजदीक आ गए हैं और अक्‍सर साथ दिखाई देते हैं। हाल ही में इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले एपिसोड में अर्जुन कपूर और मलाइका हाथ में हाथ पकड़े नजर आए थे। 
 
Malaika Arora
2017 में अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते काफी मजबूत नजर आए हैं। मलाइका की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अरबाज खान संग उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है। 
 
खबर है कि मलाइका से अर्जुन की नजदीकियों के चलते सलमान खान उनसे नाराज हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कार्तिक आर्यन ने फिर दिखाई अकड़, इस बार करण जौहर नाराज़