Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Maharastra State Film Awards : आशा पारेश को मिला राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, देखिए पूरी लिस्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Maharashtra State Film Awards

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (16:40 IST)
Maharashtra State Film Awards Winners List: महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार 21 अगस्त की शाम को वर्ली के डोम एसवीपी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास खड़गे, महाराष्ट्र फिल्म, थिएटर और सांस्कृतिक विकास निगम की प्रबंध निदेशक स्वाति म्हसे-पाटिल, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के निदेशक विभीषण चावरे उपस्थित थे।
 
इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल को गणसम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार 2024, फिल्मों के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री रोहिणी हट्टगंडी को राज्य सांस्कृतिक पुरस्कार 2024 और गायन संगीत के लिए प्रसिद्ध गायक सुदेश भोंसले को सम्मानित किया गया।
 
Maharashtra State Film Awards
चित्रपति वि. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2023 शिवाजी साटम, चित्रपति वी. शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार 2023, दिगपाल लांजेकर को प्रदान किया गया। सीनियर राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2023 आशा पारेख को और सीनियर राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड 2023 एन चंद्रा को प्रदान किया गया।
 
इस अवसर पर निम्नलिखित पुरस्कार भी वितरित किए गए-
 
सर्वोत्कृष्ट कथा - शंतनू रोडे (गोष्ट एका पैठणीची)
पटकथा - मकरंद माने, विठ्ठल काळे (बापल्योक)
उत्कृष्ट संवाद - शंतनू रोडे (गोष्ट एका पैठणीची)
उत्कृष्ट गीते - गुरु ठाकूर (बापल्योक)
उत्कृष्ट संगीत - राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
उत्कृष्ट पार्श्वसंगीत - विजय गवंडे (बापल्योक)
 
Maharashtra State Film Awards
उत्कृष्ट पार्श्वगायक - राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
उत्कृष्ट पार्श्वगायिका - प्राची रेगे (गोदाकाठ)
उत्कृष्ट नृत्यदिग्दर्शक - सुजितकुमार (चोरीचा मामला)
उत्कृष्ट अभिनेता - राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
 
Maharashtra State Film Awards
उत्कृष्ट अभिनेत्री - मृण्मयी गोडबोले (गोदाकाठ)
उत्कृष्ट विनोदी अभिनेता - जितेंद्र जोशी (चोरीचा मामला)
सहायक अभिनेता - विठ्ठल काळे (बापल्योक)
सहायक अभिनेत्री - प्रेमा साखरदांडे (फनरल)
प्रथम पदार्पण अभिनेता - ऋतुराज वानखेडे (जयंती)
उत्कृष्ट प्रथम पदार्पण अभिनेत्री - पल्लवी पालकर (फास)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कल्कि 2898 AD के निर्देशक नाग अश्विन ने शेयर किया अमिताभ बच्चन संग काम करने का अनुभव