Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिथुन का बेटा महाक्षय 7 जुलाई को इस एक्ट्रेस से करने वाला है शादी

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाक्षय चक्रवर्ती
फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय 'मिमोह' चक्रवर्ती 7 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी फिल्म जगत से ही हैं। 
 
कहा जाता है कि दोनों के बीच पिछले तीन साल से अफेयर चल रहा है, हालांकि इसे अरेंज्ड मैरिज बताया जा रहा है। इसी साल मुंबई में मिमोह के घर पर सगाई हुई थी। 
 
मिमोह ने वर्ष 2008 में 'जिम्मी' नामक फिल्म से अपना करियर शुरू किया था जो कि असफल रही थी। इसके बाद उन्हें कुछ फिल्में मिली, लेकिन सफलता दूर रही। आखिरी बार वे 2015 में रिलीज हुई 'इश्केदारियां' में नजर आए थे। 
महाक्षय चक्रवर्ती

महाक्षय उर्फ मिमोह की होने वाली पत्नी का नाम है मदालसा शर्मा। मदालसा की मां शीला शर्मा भी अभिनेत्री रह चुकी हैं। मदालसा के मुताबिक दोनों परिवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और उन्होंने ही यह रिश्ता तय किया है। 
 
यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, लेकिन मदालसा ने जगह का नाम बताने से इनकार किया है। उनका कहना है कि यह बात तय है कि यह जगह मुंबई नहीं है। 
महाक्षय चक्रवर्ती

मदालसा ने गणेश आचार्य की फिल्म 'एंजल' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। यह फिल्म 2011 में प्रदर्शित हुई थी। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारत की कुछ फिल्मों में अभिनय के जौहर‍ दिखाए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कृष 4 में रितिक रोशन के साथ होंगी दो हीरोइनें