Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नीना गुप्ता से लेकर पूनम पांडे तक, महाकुंभ में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने लगाई आस्था की डुबकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Maha Kumbh 2025

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (17:30 IST)
महाकुंभ 2025 में आम से लेकर खास तक आस्था की डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंच रहे हैं। अब तक करोड़ों श्रद्धालुओं के साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी संगमें डुबकी लगा चुके हैं। आइए देखते हैं अब तक कौन-कौन आस्था की डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंच चुका है।
 
Maha Kumbh 2025
राजकुमार राव-पत्रलेखा
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे थे। 
 
Maha Kumbh 2025
नीना गुप्ता-संजय मिश्रा
बॉलीवुड अदाकारा नीना गुप्ता ने भी 'वध 2' में अपने को-एक्टर संजय मिश्रा संग महाकुंभ में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। 
 
Maha Kumbh 2025
अनुपम खेर
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई थी। 
 
Maha Kumbh 2025
पूनम पांडे
बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा पूनम पांडे भी महाकुंभ में अमृत स्नान करने पहुंची थीं।
 
Maha Kumbh 2025
हेमा मालिनी
बॉलीवुड अदाकारा और सांसद हेमा मालिनी ने भी मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान किया था। 
 
Maha Kumbh 2025
रेमो डिसूजा
निर्देशक-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी आस्था की डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे थे। 
 
Maha Kumbh 2025
तनीषा मुखर्जी 
काजोल की बहन एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंची थीं।
 
Maha Kumbh 2025
मिलिंद सोमन
एक्टर मिलिंद सोमन भी अपनी पत्नी अंकिता कोंवर संग अमृत स्नान कर चुके हैं। 
 
Maha Kumbh 2025
ईशा गुप्ता 
बॉलीवुड की हॉट अदाकारा ईशा गुप्ता ने भी त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाईं।
 
Maha Kumbh 2025
सुनील ग्रोवर
एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।
 
Maha Kumbh 2025
गुरु रंधावा 
मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिशा पाटनी का बोल्ड बॉस लेडी लुक, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर