जब स्विच बोर्ड सुधारने के बहाने माधुरी दीक्षित के घर घुस गया था अनजान शख्स, पकड़ाने पर कही यह बात

Webdunia
शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (11:42 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार माधुरी दीक्षित जल्द ही वेब सीरीज 'द फेम नेम' से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। माधुरी इन दिनों अपनी इस सीरीज के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में माधुरी अपनी सीरीज का प्रमोशन करने 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचीं। 

 
इस शो में माधुरी दीक्षित ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार किस्से बताए इस दौरान उन्होंने बताया कि एक बार एक शख्स बिजली सुधारने के बहाने उनके घर में घुस गया था। जब इंसान काफी फेमस हो जाता है तो यह उसके लिए एक नुकसान भी होता है।
 
माधुरी दीक्षित ने कहा, एक दिन मेरे घर का एक स्विच बोर्ड खराब हो गया था। मैं उस दिन घर पर ही थी। उसे ठीक करने चार लोग आए थे। इन चार के साथ एक पांचवा इंसान और अंदर आ गया। उन्होंने पूछा कौन सा बोर्ड खराब है तो मैंने बताया कि ये वाला। 
 
माधुरी ने बताया पहले तो वे सारे मुस्कुराए। इसके बाद एक आदमी बोलता है बोर्ड खोलो, दो लोग उसे देख रहे थे। जब स्विच बोर्ड ठीक हो गया तो मैंने कहा ओके अभी आप लोग जाओ। लेकिन एक इंसान वहीं खड़ा रहा। मैंने उस आदमी से कहा कि आप नहीं जा रहे इनके साथ तो वो बोला- मैं उनके साथ नहीं, मैं तो आपको देखने के लिए आया हूं।
 
'द फेम गेम' की बात करे तो इस सीरीज में माधुरी दीक्षित के अलावा मानव कौल, संजय कपूर, लक्षवीर सरन और मुस्कान जाफरी भी नजर आएंगे। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़िए: 
जब नेता बने अभिनेता

गंगूबाई बनी आलिया के ये लुक्स कर देंगे हैरान

शाहिद अफरीदी की नर्स बनना चाहती है 'रामायण' की यह एक्ट्रेस

शाहरुख की लाड़ली सुहाना ने लाल साड़ी में ढाया गजब

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More