Publish Date: Tue, 06 Sep 2022 (17:06 IST)
Updated Date: Tue, 06 Sep 2022 (17:11 IST)
माधुरी दीक्षित इन दिनों टीवी पर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में बतौर जज नजर आ रही हैं। 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस माधुरी की कुछ लेटेस्ट फोटोज़ सामने आई हैं।
इन फोटोज़ को देख उनके फैंस बेहद तारीफ कर रहे हैं। 55 वर्ष की उम्र में भी माधुरी के खूबसूरत होने पर आहें भर रहे हैं। तो दूसरी ओर वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
ट्रोलर्स का कहना है कि माधुरी के चेहरे में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि माधुरी ने फेस सर्जरी कराई है।
ट्रोलर्स का कहना है कि माधुरी ने बोटोक्स कराया है और चेहरे की हालत बिगाड़ ली है। तो कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है।
वैसे रेड एंड व्हाइट कलर की पोलका डॉट साड़ी और पफ स्लीव्स वाले ब्लाऊज में माधुरी खूबसूरत लग रही हैं।