Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 25 May 2025
webdunia

बहन परिणीति की शादी में क्यों शामिल नहीं हुईं प्रियंका चोपड़ा, वजह आई सामने

Advertiesment
हमें फॉलो करें Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (13:49 IST)
Parineeti Chopra Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल ने उदयपुर के होटल 'द लीला पैलेस' में सात फेरे लिए। इस रॉयल वेडिंग में दोनों के परिवार के लगभग हर सदस्य, बॉलीवुड सेलेब्स और कई राजनितिक हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन परिणीति की बहन प्रियंका इस शादी में शामिल नहीं हुईं।
 
प्रियंका चोपड़ा के बहन की शादी में शामिल नहीं होने के कई कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक्ट्रेस के शामिल में शामिल नहीं होने की वजह से पर्दा उठा दिया है। 
 
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding
दरअसल, 24 सितंबर को परिणीति की शादी और रिसेप्शन पार्टी के बाद जब सभी मुंबई रवाना हो रहे थे। तब पैपराजी ने मधु चोपड़ा को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान पैपराजी ने मधु चोपड़ा से कई सवाल पूछे, और उन्होंने भी मुस्कुराते हुए सभी के जवाब दिए। 
 
मधु चोपड़ा से जब पूछा गया कि कैसी रही शादी और प्रियंका चोपड़ा क्यों नहीं आईं? इस पर उन्होंने कहा, शादी अच्छी थी और प्रियंका काम कर रही है तो उस वजह से शामिल नहीं हो पाई। 
 
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding
जब मधु से पूछा गया कि उन्होंने तोहफे में क्या दिया तो उन्होंने कहा, कुछ नहीं, नो लेना-देना। मैंने मना कर दिया। शादी में खूब मजा आया। 
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन परिणीति को सोशल मीडिया के जरिए शादी की बधाई दी थी। उन्होंने परिणीति की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'मुझे उम्मीद है कि तुम अपने खास दिन पर बहुत खुश और संतुष्ट होगी... हमेशा ढेर सारा प्यार। 
 
बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपने कई वर्क कमिटमेंट्स के चलते परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हो पाईं। वहीं परिणीति के जीजा निक जोनास भी इन दिनों अपने कॉन्सर्ट में बिजी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Birth Anniversary : फिल्म इंडस्ट्री के स्टाइल आइकॉन थे फिरोज खान