Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लॉक अप : कंगना रनौट पर भड़के पायल रोहतगी के मंगेतर संग्राम सिंह, बोले- पायल को बोलने नही दिया जा रहा...

हमें फॉलो करें लॉक अप : कंगना रनौट पर भड़के पायल रोहतगी के मंगेतर संग्राम सिंह, बोले- पायल को बोलने नही दिया जा रहा...
, सोमवार, 21 मार्च 2022 (16:05 IST)
अर्जुन अवॉर्ड विनर पहलवान संग्राम सिंह, अब लॉक अप शो की होस्ट और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में जारी किए गए शो की प्रोमो में पायल को खामोश और कुछ न कहने की बात पर संग्राम सिंह ने कंगना रनौट पर निशाना साध दिया हैं।

 
एपिसोड में दिखाया गया कि पायल की लीडरशिप पर कंगना बौखला गई हैं क्योंकि उनके मुताबिक पायल किसी और को बोलने नही देती। जहा पर पायल ने अपने शब्दो में लीडरशिप की परिभाषा को बोलना चाहा तो दोनो में कहा सुनी हो गई। कंगना ने पायल को जमकर खरी खोटी सुनाई। कंगना ने कहा कि ये शो उनका हैं, उन्हे ना बताए कि किसे लीडरशिप के लिए चुनना हैं और किसे ड्रॉप करना हैं। 
 
बस इसी पर संग्राम सिंह ने कंगना पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा, होस्ट तो शो के मां बाप होते हैं, जो निष्पक्ष होते हैं और हर प्रतियोगी को बोलने का मौका देते हैं। यहां तो पायल को बोलने नही दिया जा रहा हैं और उसपर वार किया जा रहा हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।
 
हाल ही में शो में पायल ने रोकर संग्राम के साथ शादी करने की बात कही थी और संग्राम ने फिर अपने सोशल मीडिया पर इस बात को घोषणा कर दी कि जुलाई में वो दोनो शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Happy Birthday : 44 साल की हुईं रानी मुखर्जी, इतनी बार फिल्म फेयर पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित