तीसरी बार मां बनने से पहले लीजा हेडन ने खरीदा नया घर, शेयर की इंटीरियर्स की खूबसूरत तस्वीरें

Webdunia
शनिवार, 20 मार्च 2021 (16:04 IST)
एक्ट्रेस लीजा हेडन जल्द ही तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इन दिनों वह प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। लीजा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इसी बीच अपनी डिलीवरी से पहले लिजा ने अपने बेबी का स्वागत नए घर में करने का फैसला किया है।

 
लीजा ने एक नया घर खरीदा है जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। लीजा ने अपने नए घर के हर कोने की झलक शेयर करते हुए इसके इंटीरियर्स दिखाए हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि इस घर को बनाने के लिए उन्होंने कहां से आ‍इडिया इकट्ठे किए। 
 
इन तस्वीरों को शेयर कर लीजा ने लिखा- 'नए घर का निरीक्षण...घर तैयार करना एक सफर जैसा है...काफी समय तक कई आईड‍ियाज, वाइब्स, मैगजीन्स और इंस्टा अकाउंट्स में अपनी पसंद को मैंने ढूंढा। खैर, मुझे लगता है कि अब हम उस स्टाइल/एहसास के करीब आ रहे हैं जो कि बहुत समय तक चलेगा।'
 
तस्वीरों में लीजा के घर के इंटीरियर्स काफी खूबसरत दिखाई दे रहे हैं। सभी कोनों में लीजा ने व्हाइट इफेक्ट रखा है। लाइट शेड, मार्बल डेकोरेशन, व्हाइट फर्नीचर, मिरर, किचन, लैंप समेत घर के लगभग सभी कोने इस इफ़ेक्ट में दिखाई दे रहे हैं।  लीजा के बेडशीट्स और पिलो कवर भी व्हाइट शेड में हैं। 
 
बता दें लीजा 34 साल की उम्र में तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। लीजा ने साल 2016 में व्यवसायी डीनो लालवानी से शादी रचाई थी। वो दो बच्चों की मां हैं और बेहद खुश हैं। लीजा की तीसरी डिलीवरी जून में होनी है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More