डांस शो 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर 2' में बतौर गेस्ट नजर आएंगी लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले

Webdunia
गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (15:39 IST)
इस वीकेंड, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का डांस रियलिटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीजन 2' कई मामलों में खास होने जा रहा है! जहां शनिवार के एपिसोड में फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के कलाकार - आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर इस शो की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं रविवार का एपिसोड न सिर्फ कंटेस्टेंट्स के लिए बल्कि दर्शकों और फैंस के लिए भी ऐतिहासिक होगा।

 
टेलीविजन के इतिहास में पहली बार किसी डांस रियलिटी शो में लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले गेस्ट जज बनकर पहुंचेंगी। अपनी मधुर आवाज से लाखों लोगों के दिलों को जीतने वालीं ये सदाबहार सिंगर कंटेस्टेंट्स के हर डांस एक्ट को एंजॉय करती नजर आएंगी।
 
इतना ही नहीं, आशा भोसले पुरानी यादें ताजा करते हुए इंडस्ट्री में अपने दौर के कुछ दिलचस्प किस्से भी सुनाएंगी और कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाकर उन्हें खास महसूस कराएंगी। इस मौके पर एक ऐसा खुलासा होगा, जिसके बारे में कई लोग नहीं जानते हैं। 
 
आशा भोसले अलग-अलग डांस फॉर्म्स की बड़ी फैन हैं और वो यह देखती हैं कि किस तरह पीढ़ी दर पीढ़ी डांस का विकास हुआ है। हालांकि यह बताने की जरूरत नहीं कि जज मलाइका अरोरा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस भी उनकी शानदार मौजूदगी से बेहद खुश नजर आएंगी।
 
तो इस वीकेंड वैकिंग से लेकर क्रंपिंग तक और जैज़ फंक से लेकर पारंपरिक भरतनाट्यम तक, और बहुत-से डांस फॉर्म्स के साथ, आप भी एक नए स्तर का रोमांच महसूस करने के लिए तैयार हो जाइए। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स अपने अनोखे तरीके से आशा जी को एक बेमिसाल ट्रिब्यूट देंगे, जो अपने आप में देखने लायक होगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More