मुंबई की सड़को पर रंग जमाते हुए 'जय मम्मी दी' की जोड़ी सनी सिंह और सोनाली सैगल की 'लैंबोर्गिनी' को मिला एक नया ट्विस्ट

Webdunia
शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (17:04 IST)
फिल्म 'जय मम्मी दी' का पहला गाना 'मम्मी नू पसंद' रिलीज करने के बाद, मेकर्स अब फिल्म का दूसरा गाना 'लैंबोर्गिनी' रिलीज करने के लिए तैयार हैं। दिलचस्प बात यह है कि निर्माता मुंबई के क्लबों में इस गाने का प्रमोशन करेंगे जो इस ग्रूवी नंबर के लिए एक परफेक्ट मंच है।

 
ऑरिजिनल गाने को अपने आकर्षक संगीत और पंजाबी लिरिक्स के लिए दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। और अब 'जय मम्मी दी' की मुख्य जोड़ी सनी सिंह और सोनाली सैगल विभिन्न क्लबों का दौर करते हुए मुंबई की सड़कों पर लैंबोर्गिनी गाने का प्रचार करते हुए नजर आएगी।

ALSO READ: सलमान खान ने खोला राज, आखिर दबंग 3 में क्यों नजर नहीं आईं प्रीति जिंटा
 
फिल्म के पहले गाने 'मेरी मम्मी नू' के साथ शानदार अनुभव करने के बाद, अब नवीनतम गीत लैंबोर्गिनी देखना निश्चित रूप से एक रोमांचक अनुभव होगा।
 
इस एक हल्की-फुल्की पारिवारिक कॉमेडी में दिखाया जाएगा कि किस तरह से दो माताओं की नोकझोंक ही उनके बच्चों और दोनों परिवारों के अन्य सदस्यों के बीच केमिस्ट्री को बढ़ावा देती है।
 
जय मम्मी द नवजोत गुलाटी द्वारा लिखित और निर्देशित है। टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार और लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित, यह फिल्म 17 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More