Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाडी में दीपिका पादुकोण!

हमें फॉलो करें भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाडी में दीपिका पादुकोण!
, शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (12:20 IST)
हाल ही में संजय लीला भंसाली के ऑफिस से निकलते हुए दीपिका पादुकोण को देखा गया और बॉलीवुड के खबरचियों के कान खड़े हो गए। क्या भंसाली के साथ दीपिका फिल्म करने जा रही हैं? जैसे प्रश्न उठने लगे। वैसे भी दीपिका इन दिनों फिल्म साइन करने के मूड में हैं। 
 
फौरन जासूसों को काम पर लगाया गया। खबर सामने आई कि भंसाली की फिल्म में दीपिका काम करने जा रही हैं। यह बात भी कही गई कि दीपिका को लेकर भंसाली कोई नई फिल्म नहीं बना रहे हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार दीपिका फिल्म 'गंगूबाई काठियावाडी' में ही नजर आएंगी? पर इस फिल्म में तो आलिया भट्ट हैं? क्या आलिया की छुट्टी हो गई? 
 
पूछने पर सूत्र ने बताया कि आलिया तो फिल्म का हिस्सा हैं। दीपिका फिल्म में एक छोटा किंतु महत्वपूर्ण रोल निभा रही हैं और इसी सिलसिले में वे भंसाली से मिलने पहुंची थीं। 
 
भंसाली ने दीपिका को लेकर 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं। ये दीपिका के करियर की यादगार फिल्में हैं। 
 
इसीलिए भंसाली ने जब दीपिका को छोटा-सा रोल ऑफर किया तो दीपिका मना नहीं कर पाईं और फौरन राजी हो गई। हालांकि अभी इस बात की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Box Office पर सलमान खान की दबंग 3 का कैसा रहा पहला दिन?