biodatamaker

कोरोनावायरस की चपेट में आए कुमार सानू, परिवार से मिलने जाने वाले थे अमेरिका

Webdunia
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (11:23 IST)
कोरोनावायरस का कहर दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में भी इस महामारी का प्रकोप देखने को मिला है। बीते कुछ समय में बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड के जानेमाने सिंगर कुमार सानू की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकल आई है।

 
कुमार सानू अपने परिवार से मिलने के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स रवाना होने वाले थे। जिसके पहले ही वो कोरोना संक्रमित हो गए जिससे अब उनका प्लान भी कैंसिल हो गया है। बताया जा रहा है कि कुमार सानू आइसोलेशन में रह कर इस बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। 
 
खबरों के अनुसार कुमार सानू अपने परिवार से मिलने के लिए लॉस एंजिल्स जाने की तैयारी कर रहे थे। लॉस एंजिल्स जाने के लिए कुमार सानू ने कुछ टेस्ट करवाए थे। इस दौरान कुमार सानू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। ऐसे में कुमार सानू की ट्रिप कैंसिल हो गई। फिलहाल कुमार सानू अपने गोरेगांव के घर पर आइसोलेट हो गए हैं। 
 
बता दें कि कुमार सानू की पत्नी सलोनी और उनकी दोनों बेटियां, सना और एना अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में रहती हैं। बीते 9 महीने से कुमार सानू ने अपने परिवार से एक बार भी मुलाकात नहीं की है। यही वजह है जो कुमार सानू अपने परिवार को काफी मिस कर रहे थे। कुमार सानू अपना जन्मदिन अपपनी और बेटी के साथ सेलीब्रेट करने वाले थे जो कि 20 अक्टूबर को है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख