Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कृति खरबंदा ने ससुराल में बनाई पहली रसोई, इस लजीज पकवान से जीता सबका दिल

कृति खरबंदा ने शादी के बाद अपनी पहली रसोई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kriti Kharbanda first kitchen

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 20 मार्च 2024 (11:26 IST)
Kriti Kharbanda Pehli Rasoi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा 15 मार्च को पुलकित सम्राट के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। कपल ने दिल्ली में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 
 
अब कृति खरबंदा ने शादी के बाद अपनी पहली रसोई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल, जब नई दुल्हन अपने ससुराल वालों के लिए पहली बार कुछ मीठा बनाती है, तो इस रस्म को चौका चढ़ाना या पहली रसोई कहा जाता है। 
 
Kriti Kharbanda first kitchen
कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई में हलवा बनाया। पहली तस्वीर में कृति ने अपने हाथों से बनाए हलवे की झलक दिखाई है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी पहली रसोई।' 
 
Kriti Kharbanda first kitchen
दूसरी तस्वीर में कृति खरबंदा अपनी दादी सास का आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'दादी द्वारा स्वीकृत।' वहीं तीसरी तस्वीर में कृति हलवे को वेटे से सजाती दिख रही हैं। तस्वीरों में कृति पिंकल कलर के सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 
 
Kriti Kharbanda first kitchen
बता दें कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट साल 2019 में रिलीज फिल्म 'पागलपंती' के सेट पर करीब आए थे। पुलकित सम्राट की यह दूसरी शादी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्राइम वीडियो ने किया Ashwatthama The Saga Continues का ऐलान, शाहिद कपूर निभाएंगे मुख्य किरदार