घर में मृत पाए गए किल बिल फेम एक्टर माइलक मैडसेन, कार्डियक अरेस्ट की वजह से गई जान

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 (15:23 IST)
Photo Credit : X
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 'किल बिल' और 'रेजवोयर डॉग्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर माइकल मैडसेन का निधन हो गया है। 67 साल के माइकल का शव कैलिफोर्निया के मैलिबू में उनके घर पर मिला। माइकल के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। 
 
माइकल मैडसेन का नाम हॉलीवुड के सबसे महान अभिनेताओं में शुमार था। अभिनेता की मौत की खबर सामने आने के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आई, सेलिब्रिटीज और फैंस दुख में डूब गए। वहीं फैंस अपने फेवरेट अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by virginiamadsen (@virginiamadsen)

माइकल के निधन से उनकी बहन एक्ट्रेस वर्जीनिया मैडसेन को भी गहरा झटका लगा है। वर्जीनिया ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, मेरे भाई ने स्टेज छोड़ दिया। वह थंडर और वेलवेट था। कोमलता में लिपटा शरारत। एक शानदार कवि था। एक पिता, एक बेटा, एक भाई - विरोधाभास में उकेरा गया, प्यार से संयमित जिसने अपनी छाप छोड़ी। 
 
माइलक मैडसेन का जन्म 25 सितंबर 1957 को शिकागो में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 80 के दशक में की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान क्वेंटिन टारनटिनो की फिल्मों से मिली। 1992 की फिल्म 'रेजरवोयर डॉग्स' में मिस्टर ब्लॉन्ड के रूप में उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। 
 
इसके बाद माइकल ने टारनटिनो के साथ किल बिल: वॉल्यूम 1, वॉल्यूम 2, द हेटफुल एट और वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड जैसी फिल्मों में काम किया। अपने चार दशक लंबे करियर में माइकल ने लगभग 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'सनी संसारी की तुलसी कुमारी' में सान्या मल्होत्रा का बोल्ड नया अवतार, ग्लैमरस लुक में लूटी महफिल

एशिया कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने वीडियो कॉल पर की एल्विश यादव से बात, यूजर्स ने दी छपरी से दूर रहने की सलाह...

एक्ट्रेस ने सुभाष घई पर लगाया था किस करने की कोशिश का आरोप, फिल्ममेकर ने तोड़ी चुप्पी

'लव एंड वॉर' में अपने दो पसंदीदा एक्टर्स विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ काम करने को लेकर रणबीर कपूर ने कही यह बात

Bigg Boss 19 : हलवे को लेकर भिड़े नेहल और बसीर अली, हुई जमकर धक्का-मुक्की

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख