Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या कीकू शारदा ने छोड़ा कपिल शर्मा का शो? कॉमेडियन ने बताया कृष्णा अभिषेक संग हुई लड़ाई का सच

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kiku Sharda

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 6 सितम्बर 2025 (15:41 IST)
फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से बीते दिनों एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में कॉमेडियन कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के बीच लड़ाई देखने को मिली थी। इसके बाद खबर सामने आई कि कीकू शारदा ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया है। 
 
अब इन खबरों पर कीकी शारदा ने रिएक्ट किया है। कीकू ने खुलासा किया कि उनकी न तो कृष्णा अभिषेक संग लड़ाई हुई है और ना ही उन्होंने कपिल का शो छोड़ा है। उन्होंने कृष्णा संग हुई अपनी लड़ाई को एक प्रैंक बताया। साथ ही कहा कि वह हमेशा कपिल शर्मा के शो का हिस्सा रहेंगे।
 
कीकू ने कृष्णा अभिषेक संग अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों चार्ली चापलीन के लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कीकू ने कैप्शन में लिखा, ये बंधन... कभी नहीं टूटेगा। वो जो लड़ाई थी वो प्रैंक था। आप ये फालतू की गॉसिप और अफवाह पर ध्यान ना दें कि मैंने द ग्रेट इंडियन कपिल शो छोड़ दिया है। 
 
कीकू ने लिखा, मैं हमेशा शो और परिवार का हिस्सा रहूंगा। तो ये सब छोड़ों और जाजो नेटफ्लिक्स पर शो देखो। सिर्फ 3 एपिसोड बाकी हैं। 
 
बता दें कि कीकू शारदा जल्द ही अश्नीर ग्रोवर के नए रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। इसमें 15 कंटेस्टेंट शामिल हैं, जिनमें अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण और आरुष भोला शामिल हैं। यह शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग कर रहा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

द दिल्ली फाइल्स का नाम बदलकर क्यों रखा गया द बंगाल फाइल्स, मिथुन चक्रवर्ती ने खोला राज