Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में स्टंट करते नजर आ सकते हैं ये सितारे, देखिए लिस्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Khatron Ke Khiladi
टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के अगले सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस शो का दसवां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार फिर से शो में रोहित शेट्टी ही नजर आएंगे। खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की शूटिंग बुल्गारिया में होगी।


मेकर्स शो के 10वें सीजन में हर फील्ड के कंटेस्टेंट्स का ग्रुप बनाना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड-टीवी स्टार्स से लेकर आरजे तक को शो में एंट्री दी है। पिछले बार का सीजन दर्शकों के बीच काफी हिट रहा था, ऐसे में मेकर्स इस बार भी बेस्ट कंटेस्टेंट को फाइनल करने में लगे हुए हैं।
Khatron Ke Khiladi
Photo : Instagram
आरजे मलिष्का- 
इस शो के आने वाले सीजन में जानी मानी रेडियो जॉकी मलिष्का मेंडोंसा भी नजर आ सकती है। मलिष्का एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में भी उभर सकती हैं। खबरों के अनुसार आरजे मलिष्का के साथ डील भी फाइनल हो गई है। चैनल जल्द ही एक अनाउंसमेंट कर सकता है।
Khatron Ke Khiladi
Photo : Instagram
अमृता खानविलकर-
फिल्म राजी एक्ट्रेस अमृता खानविलकर भी बतौर कंटेस्टेंट खतरों के खिलाड़ी 10 में नजर आ सकती है। शो के बारे में बात करते हुए अमृता ने कहा, हां हमारी शो के मेकर्स से इस बारे में बात हुई है। हालांकि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।
Khatron Ke Khiladi
Photo : Instagram
रानी चटर्जी-
फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। कहा जा रहा है कि रानी भी इस बार खतरों के खिलाड़ी में तहलका मचाएंगी।
Khatron Ke Khiladi
Photo : Instagram
करण पटेल-
पॉपुलर टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के लीड एक्टर करण पटेल भी इस शो में नजर आ सकते हैं। खतरों के खिलाड़ी के लिए करण ने अपनी फिटनेस पर काम करना भी शुरू कर दिया है।
Khatron Ke Khiladi
Photo : Instagram
अदा खान-
नागिन फेम एक्ट्रेस अदा खान इस बार शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले सकती हैं। बताया जा रहा है कि शो के मेकर्स की अदा खान से बातचीत चल रही है।
Khatron Ke Khiladi
Photo : Instagram
बलराज स्याल-
जाने माने कॉमेडियन बलराज स्याल भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।
Khatron Ke Khiladi
Photo : Instagram
धर्मेश येलांडे-
मशहूर डांसर और कॉरियोग्राफर धर्मेश सर भी इस शो में दिख सकते हैं। कहा जा रहा है कि धर्मेश को शो के मेकर्स ने अप्रोच किया है। धर्मेश ने भी शो को लिए हामी भर दी है।
Khatron Ke Khiladi
Photo : Instagram
करिश्मा तन्ना-
करिश्मा तन्ना भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। करिश्मा बीते दिनों ही नागिन 3 में नजर आई हैं। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं करिश्मा तन्ना ने कई रिएलिटी शोज में हिस्सा लिया है।
Khatron Ke Khiladi
Photo : Instagram
शिविन नारंग-
शिविन नारंग जिन्हे शो 'एक वीर की अरदास- वीरा' के लिए जाना जाता है, वो भी इस बार खतरों के खिलाड़ी बनने जा रहे हैं।
Khatron Ke Khiladi
Photo : Instagram
तेजस्वी प्रकाश-
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के भी इस बार खतरों के खिलड़ी में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक गिलास पानी पिला दो : पति-पत्नी का यह चुटकुला कमाल का है