Publish Date: Mon, 19 Apr 2021 (16:53 IST)
Updated Date: Mon, 19 Apr 2021 (16:55 IST)
KGF 2 वो मूवी है जिसका इंतजार सिने प्रेमियों के बीच बेसब्री से हो रहा है। कोविड-19 के कारण इंतजार लंबा खींचता चला जा रहा है। फिलहाल फिल्म को 16 जुलाई 2021 को रिलीज करने की घोषणा की गई है, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार एक बार फिर फिल्म की रिलीज टल जाएगी।
सूत्र ने बताया- 'कोविड-19 के कारण सभी फिल्मों का रिलीज शेड्यूल गड़बड़ हो गया है। इसका असर KGF 2 पर भी होगा। फिलहाल जुलाई में लंबा समय है, लेकिन इसके मेकर्स का अनुमान है कि कोविड 19 का असर अभी कुछ दिनों तक और रहेगा। ऐसे में KGF 2 के प्रमोशन के लिए ज्यादा समय नहीं होगा। इसलिए वे अपनी रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं।
KGF 2 एक बड़े बजट की फिल्म है। दक्षिण भारत के अलावा उत्तर भारत में भी इस फिल्म को देखने के लिए बेताबी है। इस फिल्म की रिलीज के पहले पूरे भारत में परिस्थिति सामान्य होना चाहिए तभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी।
KGF2 की ओर से रिलीज डेट आगे करने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं हुई है, लेकिन यह बात तय है कि फिल्म की रिलीज एक बार फिर आगे बढ़ जाएगी। KGF2 में सुपरस्टार यश और संजय दत्त के बीच टक्कर है।
webdunia
Publish Date: Mon, 19 Apr 2021 (16:53 IST)
Updated Date: Mon, 19 Apr 2021 (16:55 IST)