Daily Horoscope
✕

केदारनाथ और ज़ीरो की टक्कर टली, फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ नई रिलीज डेट

Webdunia
ये बात तो पहले से तय थी कि शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार की फिल्म 'ज़ीरो' के आगे सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान जैसे नए-नवेले कलाकारों की फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज नहीं होगी क्योंकि मुकाबला ही बराबरी का नहीं है, लेकिन 'केदारनाथ' के निर्देशक अभिषेक कपूर दावे करते रहे कि उनकी फिल्म तो 21 दिसम्बर को ही रिलीज होगी। 
 
'केदारनाथ' के निर्माताओं का झगड़ा जब बढ़ गया तो अभिषेक चिंता में आ गए। किसी तरह उन्होंने अपनी इस फिल्म को विवाद से निकाला। निर्माता बदल गए तो रिलीज डेट भी नई आ गई। कौन निर्माता जोखिम उठाना चाहेगा? उन्होंने अभिषेक के दावों की भी हवा निकाल दी। अब यह फिल्म 30 नवम्बर को यानी कि पुरानी रिलीज डेट से तीन सप्ताह पहले रिलीज होगी। 
 
फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया है जिसमें रिलीज डेट का ऐलान है। सारा अली खान 'सिम्बा' भी कर रही है जो कि 28 दिसम्बर को रिलीज होगी यानी यह बात तय हो गई है कि उनकी पहली रिलीज 'केदारनाथ' ही होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख