'कौन बनेगा करोड़पति 13' की पहली करोड़पति बनीं दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला, क्या जीत पाएंगी 7 करोड़ रुपए?

Webdunia
गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (17:55 IST)
अमिताभ बच्चन के पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैं। वहीं अब केबीसी 13 को अपना पहला करोड़पति भी मिल गया है। इस सीजन की पहली करोड़पति आगरा की दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला बनी हैं। 

 
सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि हिमानी ने 15 सवालों का जवाब देते हुए 1 करोड़ रूपए जीत लिए हैं। अमिताभ बच्चन बेहद खुशी के साथ हिमानी को बताते हैं कि वो 1 करोड़ रुपए जीत गई हैं। 
 
प्रोमो वीडियो में हिमानी 1 करोड़ जीतने के बाद  शो का जैकपॉट प्रश्न खेलती नजर आ रही हैं, जो कि 7 करोड़ रुपए का है। हिमानी 16वें सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ को कह रही हैं कि 'जय माता दी, लॉक कर दीजिए सर। अगर नीचे गिरी तो कोई बात नहीं, भगवान की मर्जी है।' 
 
इस प्रोमो को शेयर करते हुए सोनी टीवी ने लिखा, खुशमिजाजी से अपनी जिंदगी जीने वाली एक दृष्टिहीन प्रतियोगी, हिमानी बुंदेला केबीसी 13 की पहली करोड़पति बन गई हैं। पर क्या वो दे पाएंगी 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब? जानने के लिए देखें कौन बनेगा करोड़पति, 30-31 अगस्त, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी पर।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More