Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ठंडे बस्ते में गई कार्तिक आर्यन की आशिकी 3, फिल्म से बाहर हुईं तृप्ति डिमरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Film Aashiqui 3

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 8 जनवरी 2025 (11:12 IST)
फिल्म 'एनिमल' की सफलता के बाद से तृप्ति डिमरी के पास कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। इन्हीं में से एक फिल्म 'आशिकी 3' भी थी। इस फिल्म में तृप्ति को कार्तिक आर्यन के साथ लीड रोल में कास्ट किया गया था। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होनी थी।
 
लेकिन अब 'आशिकी 3' ठंडे बस्ते में चली गई है। 'आशिकी 3' को अनिश्चित काल के लिए पोस्टपोन कर दिया है। अनुराग ने एक नई लव-सागा पर काम करने का मन बनाया है। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले थे। बताया जा रहा है कि 'आशिकी 3' से तृप्ति डिमरी बाहर हो गई हैं। 
 
Film Aashiqui 3
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, तृप्ति डिमरी इस रोमांटिक फिल्म में काम करने को लेकर एक्साइटेड थीं। लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। आशिकी 3 टाइटल रिलेटेड विवाद से गुजर रही है। इसलिए, इसे अनिश्चित काल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है।
 
वहीं कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। भले ही 'आशिकी 3' पोस्टपोन हो गई है, लेकिन निर्देशक अनुराग बसु एक रोमांटिक मूवी की तैयारी में हैं, जिसमें वो कार्तिक आर्यन को कास्ट करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 या फरवरी के पहले हफ्ते में शुरू होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेना में काम करना चाहती थीं नंदा, बतौर बाल कलाकार शुरू किया करियर