करण जौहर की तीन फिल्में साइन कर चुके थे कार्तिक आर्यन लेकिन.

Webdunia
चॉकलेटी से बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके एक्टर कार्तिक आर्यन का अपनी आने वाली फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में वे करण जौहर और रोहित शेट्टी के शो 'इंडियाज़ नेक्स्ट सुपरस्टार' के सेट पर पहुंचे, जहां तीनों ने मिलकर बहुत मस्ती की। 
 
इसकी एक तस्वीर भी कार्तिक ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। कार्तिक ने एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा कि सुपरस्टार्स के साथ बेहतरीन वक़्त.. रोहित शेट्टी और करण जौहर इंडियाज़ नेक्स्ट सुपरस्टार..। इस सेल्फी में कार्तिक एक्स्प्रेशन देते हुए बेहद क्युट लग रहे हैं। इसमें रोहित और करण भी पोज़ दे रहे हैं। शो के दौरान तीनों ने काफी मस्ती की और यह एपिसोड जल्द ही प्रसारित होने वाला है।   
 
इंटरव्यु के दौरान कार्तिक ने खुलासा किया कि पिछले साल उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस के साथ तीन फिल्में साइन की थीं, लेकिन तीनों ही आगे नहीं बढ़ी। कार्तिक ने बताया कि उन्होंने पिछले साल धर्मा प्रोडक्शंस की हर फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। हर एक्टर की तरह मेरा सपना भी करण के साथ काम करना था। करण ने भी बताया कि उन्होंने कार्तिक के साथ तीन फिल्में साइन की थी लेकिन उनमें से एक का भी काम नहीं हो पाया। 

 
हालांकि इसके बावजुद दोनों के व्यव्हारों में कोई गिले-शिकवे नहीं हैं। फिलहाल रोहित और करण फिल्म 'सिम्बा' पर काम कर रहे हैं जिसमें लीड रणवीर सिंह होंगे। वही कार्तिक 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में नज़र आने वाले हैं। 
 
'सोनू के टीटू की स्वीटी' में कार्तिक के साथ उनकी 'प्यार का पंचनामा 2' की टीम नुसरत भरुचा और सनी सिंह भी शामिल हैं। इस मज़ेदार रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को डायरेक्ट किया है लव रंजन ने। फिल्म 23 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More