करीना कपूर का खुलासा, तैमूर के लिए शूटिंग भी कैंसल करने के तैयार रहते हैं सैफ अली खान

करीना कपूर ने अपने रेडियो शो में बताया कि तैमूर अली खान से सैफ अली खान बहुत प्यात करते हैं। तैमूर के साथ वक्त बिताने के लिए सैफ शूटिंग कैंसल करने के लिए भी तैयार रहते हैं।

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान बी-टाउन में सभी के चहेते हैं। तैमूर को अक्सर अपने पापा सैफ अली खान संग घूमते देखा जाता है। हाल ही में तैमूर सैफ संग सैक्रेड गेम्स 2 के सेट पर भी पहुंचे थें। करीना और सैफ अपने बेटे को कभी अकेला नहीं छोड़ते हैं और उनका पूरा ख्याल रखते हैं। 

हाल ही में नन्हे तैमूर को लेकर सैफ के लगाव पर करीना कपूर ने दिलचस्प खुलासा किया है। करीना ने अपने रेडियो शो में बताया कि तैमूर के लिए सैफ बहुत पागल हैं। वो तैमूर को बहुत प्यार करते हैं। उसे कभी छोड़ कर नहीं जाना चाहते। मैं उन्हें बाहर जाने के लिए पुश करती हूं। एक शूट के लिए वो भुज जा रहे थे लेकिन अचानक से वो बोले- नो, नो, नो.. शूट को कैंसल करो, मैं नहीं जा सकता। मैं तैमूर को छोड़कर नहीं जा सकता।

करीना के आगे बताया, तब मैंने सैफ को जाने के लिए पुश किया और कहा आपको काम पर जाना होगा। इस शो में सैफ की बहन सोहा अली खान भी मौजूद थीं। उन्होंने भी बताया कि सैफ तैमूर के साथ समय बिताने के लिए बेकरार रहते हैं। हमने कई बार, प्ले डेट्स ऑर्गेनाइज की हैं और मुझे एक फोन कॉल आएगा, तैमूर नहीं आ सकता क्योंकि वह साहब के साथ घूम रहा है।
हाल ही में तैमूर अपने पापा सैफ संग सैक्रेड गेम्स 2 के शूटिंग सेट पर पहुंचे थे। जहां हर कोई तैमूर की शरारतें देखने में बिजी हो गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बचपन में विक्की कौशल को थी यह अजीब आदत, भाई सनी ने खोला था राज

दीपिका कक्कड़ को हुई गंभीर बीमारी, एक्ट्रेस के लिवर में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर

Cannes 2025 में 17 साल की नितांशी गोयल का धमाकेदार डेब्यू, दिग्गज अदाकारों को दिया‍ ट्रिब्यूट

विक्की कौशल के पिता नहीं चाहते थे कि बेटा फिल्मों में आए, इंजीनियर की पढ़ाई के बाद रखा बॉलीवुड में कदम

ईशान खट्टर से सिद्धांत चतुर्वेदी तक, शर्टलेस होकर सिल्वर स्क्रीन पर छाए बॉलीवुड के ये नए एक्टर्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख