Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' का 7वां सीजन इन दिन से होगा शुरू

Advertiesment
हमें फॉलो करें करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' का 7वां सीजन इन दिन से होगा शुरू
, रविवार, 19 जून 2022 (15:37 IST)
करण जौहर का पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। इस शो के 6 सक्सेसफुल सीजन हो चुके हैं और यह सातवें सीजन के साथ वापस आ रहा है। करण का शो इस बार टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाला है।

 
करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद करण' सीजन 7 की एक छोटी सी झलक शेयर की है, जिसमें कई सितारों की झलक एक साथ देखने के लिए मिल रही है। करण जौहर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 25 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है।
 
इस वीडियो में सभी पुराने सीजंस के छोटे-छोटे चंक लगाए गए हैं, जिसमें सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का से लेकर शाहरुख खान तक के छोटे-छोटे रिएक्शन हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, 'अनुमान लगाइए इस बार कौन आ रहा है। और इस बार पाइपलाइन में बहुत बड़े स्टार्स है।'
 
करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई 2022 से प्रसारित होगा। यह शो पहली बार साल 2004 में टीवी चैनल स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित हुआ था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की 'सिटाडेल' की शूटिंग, सेट पर कस्टमाइज्ड कार में घूमती आईं नजर