biodatamaker

कपिल देव की पत्नी बनेंगी बॉलीवुड की यह टॉप एक्ट्रेस

Webdunia
फिल्म टाइगर ज़िंदा है में व्यस्त अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपने अच्छे दिनों को एंजॉय कर रही हैं। टाइगर ज़िंदा है जैसी बड़ी फिल्म की शूटिंग खत्म करते ही उनकी अगली बड़ी फिल्म की खबर सामने आ रही है। दरअसल डायरेक्टर कबीर खान की अगली फिल्म वे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की जिंदगी पर बना रहे हैं।

क्रिकेट प्रेमी और बॉलीवुड प्रेमी दोनों के लिए ही यह खबर उत्साहित कर देने वाली है। इसके बाद इसमें और अच्छा यह है कि फिल्म में कपिल देव की भुमिका रणवीर सिंह निभाएंगे। अब कास्टिंग में बारी थी कपिल देव की पत्नी रोमी देव के रोल को लेकर। तो इसका भी खुलासा हो ही गया है। 
 
रोमी देव का यह रोल कैटरीना कैफ करने वाली हैं। खबर इसलिए सामने है क्योंकि निर्देशक कबीर खान को कैटरीना अपनी फिल्मों की हीरोइन के रूप में बहुत पसंद हैं। न्यूयॉर्क, एक था टाइगर और फैंटम जैसी फिल्में कबीर ने कैटरीना के साथ ही बनाई थी। कबीर ने फिल्म से जुड़ी दो अन्य एक्ट्रेसेज का नाम फाइनल कर लिया गया है, लेकिन नामों का खुलासा नहीं हुआ है। 
 
अगर फिल्म में कैटरीना हुई तो यह पहली बार होगा जब रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर साथ नज़र आएगी। इसे लेकर लोगों में बहुत उत्सुकता है। 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत पर आधारित यह स्पोर्ट्स बायोपिक का नाम अब तक रीलाइव 83 बताया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

तापसी पन्नू की 'गांधारी' बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग

Bigg Boss 20: मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी, बोलीं- पीठ-पीछे बात मत करो

'छठी मैया' गाने के टीजर में दिखी 'द वन' की आध्यात्मिक दुनिया, तमन्ना भाटिया ने खींचा ध्यान

'दृश्यम द कन्क्लुजन' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अजय देवगन के सामने जयदीप अहलावत, इस बार बचना मुश्किल!

पंजाबी सिंगर एमी विर्क के काफिले पर कनाडा में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुलेटप्रूफ कार ने बचाई जान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख