Publish Date: Wed, 12 Oct 2022 (15:44 IST)
Updated Date: Wed, 12 Oct 2022 (15:47 IST)
एक्शन ब्लॉकबस्टर 'केजीएफ 2' के बाद प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स अपनी अगली फिल्म 'कांतारा' के साथ वापस आ गया है। कन्नड़ वर्जन में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद, कांतारा पैन इंडिया बाउंड्रीरज को भी एक्सप्लोर करने के लिए तैयार हैं।
फिल्म जहां 14 अक्टूबर को अपना हिंदी वर्जन रिलीज करने के लिए तैयार है, वहीं फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। जब से निर्माताओं ने 'कांतारा' का दिलचस्प हिंदी ट्रेलर जारी किया है, इसने दर्शकों के उत्साह के लेवल को बढ़ा दिया है, जो थिएटर्स में फिल्म देखने के लिए अपनी दिलचस्पी दिखा रहें है।
दर्शकों के उत्साह को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने 12 अक्टूबर से फिल्म के लिए एडवांस टिकट बुकिंग विंडो खोल दी है। यह फिल्म पूरे देश में 2500+ स्क्रीन्स पर रिलीज होगी, जो देश के अलग अलग हिस्सों में एक बड़े बाजार की जरूरतों को पूरा करेगी। जबकि फिल्म दिवाली के दौरान आ रही है, यह निश्चित रूप से थिएटर में देखने के लिए मनोरंजन का एक धमाका होने वाला है।
इसके अलावा, फिल्म का कन्नड़ वर्जन पहले ही 30 सितंबर को जारी किया जा चुका है और दर्शकों और मशहूर हस्तियों से खूब तारीफ हासिल कर रहा है। फिल्म को बुक माई शो पर 61k+ समीक्षाओं और 9.8 IMDb रेटिंग के साथ रिकॉर्ड-तोड़ 99% रेटिंग मिली है।
Edited by : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें