कन्नड सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की हार्टअटैक से मौत, जिम में आया था अटैक

Webdunia
शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (15:26 IST)
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया है। पुनीत को दिल का दौरा पड़ने के बाद बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह आईसीयू में एडमिट थे। उनकी उम्र 46 साल थी। 
 
पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सामने आने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। पुनीत के निधन के बाद उनके फैंस की भीड़ अस्पताल के बाद जुट गई है। 
 
डॉ रंगनाथ नायक ने बताया, एक्‍टर पुनीत राजकुमार को सुबह 11.30 बजे सीने में दर्द के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जब उन्‍हें अस्‍पताल लाया गया तो उनकी हालत खराब थी। पुनीत राजकुमार का आईसीयू में इलाज किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
 
खबरों के अनुसार पुनीत राजकुमार के निधन के बाद अस्पताल और उनके घर के बाहर फैंस की हजारों की भीड़ देखकर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है बताया जा रहा है कि कर्नाटक में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सरकार ने तुरंत सिनेमाघरों को बंद करने का आदेश दिया है।
 
पुनीत राजकुमार कन्नड़ सुपरस्टार डॉ राजकुमार के सबसे छोटे बेटे और केएफआई शिवराज कुमार के छोटे भाई हैं। पुनीत को फैंस प्यार से अप्पा बुलाते थे। उन्होंने 29 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख