कंगना रनौट के घर आया नन्हा मेहमान, महाभारत के इस योद्धा पर रखा अपने भतीजे का नाम

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (14:20 IST)
kangana ranaut becomes bua: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट के घर एक नए मेहमान का आगमन हुआ है। एक्ट्रेस के भाई अक्षित और भाभी रितू रनौट एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने हैं। घर में नन्हा बच्चा आने के बाद कंगना बुआ बन गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने भतीजे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
 
इसके साथ ही कंगना रनौट ने अपने भतीजे के नाम का भी खुलासा किया है। कंगना के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में कंगना और उनके परिवार के लोग बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस अपने भतीजे को गोद में लिए दुलार करती भी दिख रही हैं। 
 
इसके साथ कंगना ने लिखा, आज इस सौभाग्यपूर्ण दिन पर हमारे परिवार को संतान प्राप्ति हुई है, मेरे भाई अक्षत रनौट और उनकी धर्मपत्नी रीतू रनौट को सौभाग्य से पुत्र प्राप्ति हुई है। इस तेजस्वी एवं मन मोह लेने वाले बालक का नाम हमने अक्ष्वथामा रनौट (Ashwatthama Ranaut) रखा है। आप सब हमारे परिवार के नये सदस्य को आशीर्वाद दे, हम अपनी असीम प्रसन्नता आप सब के साथ बाँटते हैं आपके आभारी रनौट परिवार।
 
कंगना के भतीजे का यह खास नाम महाभारत के अश्वत्थामा पर रखा गया है। वह गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र थे। अश्वत्थामा वीर और पराक्रमी थे। उन्होंने कुरुक्षेत्र के युद्ध में कौरवों का पक्ष लिया था। माना जाता है कि अश्वत्थामा आज भी जिंदा है, क्योंकि कृष्ण ने उन्हें चिरकाल तक भटकते रहने का श्राप दिया था। 
 
कंगना रनौट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म 'तेजस' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही हैं। इसके अलावा वह इमरजेंसी और मणिकर्णिका रिटर्न्स में नजर आने वाली हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी की जान को खतरा, दिल्ली से मुंबई लौटे कॉमेडियन

वांटेड की रिलीज को 15 साल पूरे, राधे के किरदार में सलमान खान का अंदाज है फैंस का फेवरेट

बचपन से अभिनेत्री बनने का सपना देखती थीं शबाना आजमी, पहली फिल्म के लिए ही हासिल किया अवॉर्ड

देवरा पार्ट 1 से जान्हवी कपूर का करियर ले सकता है यू टर्न

एनटीआर जूनियर के स्टारडम ने यूएस को जकड़ा, देवरा: पार्ट 1 ने रिलीज से पहले प्रीमियर प्री-सेल में 45000 टिकट बेचे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More