Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपनी जिंदगी के इस कलंक को मिटा चुके हैं संजय दत्त

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त 22 साल बाद फिल्म कलंक में फिर से साथ में नजर आएंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sanjay Dutt
करण जौहर की मोस्ट अवेटेड मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी कलंक में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Sanjay Dutt
हाल ही में इस फिल्म का टीजर लांच किया गया है। मुंबई में आयोजित इस टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट मस्ती करते और मीडिया से बात करते हुए नजर आए।
 
Sanjay Dutt
इवेंट के दौरान जब संजय दत्त से पूछा गया कि क्या उनकी जिंदगी का कोई ऐसा कलंक है, जिसे वह मिटाना चाहेंगे? इसके जवाब में संजय दत्त ने हंसते हुए, 'अरे भैय्या मैं जेल गया हूं, तो जो वो कलंक है, वो अभी मिट गया लगता है। लेकिन अगर कोई कलंक हटाना होता तो वो यही होता।'
 
Sanjay Dutt
संजय के इस जवाब पर उनके पास खड़ी उनकी को-स्टार माधुरी और वरुण धवन जोर से हंस पड़े। एक समय संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की बॉलीवुड के गलियारों में खूब चर्चा रही थी। लेकिन लेकिन दोनों के बीच रिशते बिगड़े और ये जोड़ी रियल लाइफ और रील लाइफ दोनों जगहों पर टूट गई। 22 साल बाद दोनों एक बार फिर साथ में फिल्म कलंक में पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
 
इस फिल्म में माधुरी दीक्षित बहार बेगम, संजय दत्त बलराज चौधरी, आलिया भट्ट रूप, सोनाक्षी सिन्हा सत्य चौधरी, वरुण धवन जफर और आदित्य रॉय कपूर देव चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो 1940 की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रेग्नेंट समीरा रेड्डी ने दिया ट्रोलर्स को जवाब, हर महिला करीना नहीं हो सकती