Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

व्हाइट शिफॉन साड़ी में काजोल का ग्लैमरस अंदाज, खिड़की के किनारे बैठ दिए पोज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kajol hot photos

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 12 अप्रैल 2025 (12:15 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने शानदार लुक से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। 50 साल की उम्र में भी काजोल अपने ग्लैमरस अंदाज से कई एक्ट्रेसेस को मात देती नजर आती हैं। 
 
Kajol hot photos
काजोल ने हाल ही में व्हाइट साड़ी में अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की है। शिफॉन साड़ी में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। काजोल की इस साड़ी को करण तोरानी ने डिजाइन किया है। 
 
Kajol hot photos
साड़ी के साथ काजोल ने मैचिंग कलर का ब्लाउज कैरी किया है। एक्ट्रेस की साड़ी शानदार एम्ब्रॉयडरी, गोल्डन बॉर्डर और सेक्विन वर्क से सजी हुई है। 
 
Kajol hot photos
काजोल ने ग्लॉसी मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने गले में चोकर नेकलेस, हाथ में ब्रेसलेट वॉच और खूबसूरत रिंग कैरी की है। 
 
Kajol hot photos
तस्वीरों में काजोल बड़ी सी खिड़की के पास बैठे बेहद दिलकश अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ काजोल ने कैप्शन में लिखा, 'जीवन का रहस्य यही है कि आप जो चीजें पसंद करते हैं, उन्हें करने में समय बर्बाद करें।'
 
Kajol hot photos
वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही हॉरर थ्रिलर फिल्म 'मां' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषा में 27 जून 2025 को रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शर्मिला टैगोर को हुआ था फेफड़ों का स्टेज जीरो कैंसर, बिना कीमोथैरेपी दी गंभीर बीमारी को मात