Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
दुनिया भर में मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि उनके चेहरे का आधा हिस्सा लकवे की चपेट में है। इस बीमारी का नाम Ramsay Hunt syndrome बताया गया है। वे इतने परेशान हैं कि पलक भी झपक नहीं पा रहे हैं।
यह खबर जानते ही जस्टिन के फैंस घबरा गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनके प्रिय सितारे को यह कैसे और क्या हो गया है।
जस्टिन ने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि उन्हें थोड़ा समय दिया जाए। वे जल्दी ही लौटेंगे।
गौरतलब है कि जस्टिन बीबर इस साल भारत आकर प्रोग्राम करने वाले हैं, लेकिन इस बीमारी के बाद शो पर संशय के बादल छा गए हैं।