rashifal-2026

जॉन अब्राहम को इस फिल्म के लिए आमिर खान का आशीर्वाद चाहिए

Webdunia
लंबे समय से 1999 में आई फिल्म 'सरफरोश' के सीक्वेल की चर्चा चल रही थी। जॉन मैथ्यू द्वारा निर्देशित इस सुपरहिट फिल्म में आमिर खान ने एसीपी अजय सिंह राठौर का लीड रोल निभाया था। साथ में सोनाली बेंद्रे और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार भी थे। अब इस फिल्म के सीक्वेल का तैयारी शुरू हो चुकी है और फैंस इसके लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। 
 
इस फिल्म में अब एसीपी के किरदार के लिए जॉन अब्राहम को तय किया गया है। जॉन लगातार एक से एक धमाकेदार फिल्में दे रहे हैं। पहले परमाणु, फिर सत्यमेव जयते के साथ उन्होंने खास दर्शक दीर्घा को बहुत इंप्रेस किया 
 
अब वे रॉबी ग्रेवाल की जासूसी-थ्रिलर रोमियो अकबर वाल्टर (रॉ) की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे किरदारों को निभाने वाले जॉन के लिए एसीपी राठौर का किरदार परफेक्ट है। 
 
जल्द ही जॉन अब आमिर के किरदार को निभाते नज़र आएंगे। ऐसे में जॉन के लिए भी यह काफी चैलेंजिंग होगा। सरफरोश में आमिर ने कठोर पुलिस ऑफिसर का रोल निभाकर दर्शकों को जीता था। अब परफेक्शनिस्ट के उसी किरदार को जॉन कैसे निभाएंगे उसके लिए वे काफी घबराए हुए भी हैं। 
 
जॉन ने कहा कि निर्देशक मैथ्यू मैथन ने मुझसे मुलाकात की और कहा 'सरफरोश 2' के लिए एक यंग कैरेक्टर की ज़रूरत है, क्या तुम इसे करने की इच्छा रखते हो? जवाब में जॉन ने हां कहा और वे बहुत ज़्यादा खुश थे। साथ ही जॉन ने फिल्म को प्रोड्यूस करने का भी फैसला लिया। 
 
आमिर के किरदार के लिए जॉन काफी खुश हैं लेकिन फिलहाल उनकी मुलाकात आमिर से नहीं हुई है। जॉन का कहना है कि निर्देशक और आमिर दोनों की बातचीत जारी है। मैं सिर्फ इसलिए ही उत्साहित हूं क्योंकि मैं उनका निभाया हुआ एक किरदार फिर से निभा रहा हूं। मैं आमिर का हमेशा से फैन रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि वे इस फिल्म के लिए मुझे ब्लेसिंग देंगे। 
 
जॉन पर वैसे तो दर्शकों को कोई शक नहीं लेकिन फिर भी यह देखना रोमांचक होगा कि वे आमिर को ही फॉलो करते हैं या अपनी कुछ अलग पहचान फिल्म में बनाते हैं। फिल्म 'सरफरोश 2' की प्लानिंग चल रही हैं और जल्द ही फैंस को इसकी अनाउंसमेंट सुनने को मिल सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सुनील शेट्टी ने रखी राय, बताया क्यों होना चाहिए मैदान पर भिड़ंत

नेपाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर सुनील थापा का निधन, बॉलीवुड में भी कमाया था नाम

फिर मुश्किल में फंसी 'हेरा फेरी 3', साउथ प्रोड्यूसर ने किया राइट्स का दावा, कोर्ट पहुंचा मामला

मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती पर रेप का आरोप, महिला ने दर्ज कराई FIR

करियर के टॉप पर अचानक क्यों इंडस्ट्री से दूर हो गईं 'देख ले' गर्ल मुमैत खान? बोलीं- दिमाग की नसें फट गई थीं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख