Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जॉन अब्राहम की 'अटैक' का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज हो रहा फिल्म का ट्रेलर

Advertiesment
हमें फॉलो करें जॉन अब्राहम की 'अटैक' का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज हो रहा फिल्म का ट्रेलर
, रविवार, 6 मार्च 2022 (17:45 IST)
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' अपनी घोषणा के वक्त से ही चर्चा में हैं। इस फिल्म में जॉन धुआंधर एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म अटैक का पहला पार्ट 1 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है।

 
इन दिनों फिल्म के पोस्टर रिलीज किए जा रहे है। अब जॉन की फिल्म का एक और नया पोस्टर सामने आया है। इसी के साथ बताया गया है‍ कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज हो रहा है। 
 
रिलीज किए गए पोस्टर में जॉन अब्राहम बुलेट प्रूफ जैकेट पहने दोनों हाथों में म‍शीन गन लिए फायर करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे हेलीकाप्टर भी दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए जॉन ने लिखा, 'अटैक के लिए तैयार हो जाइए। ट्रेलर कल आएगा। अटैक पार्ट 1 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 1 अप्रैल 2022 को रिलीज होगा।'
 
फिल्म का ट्रेलर कल यानी 7 मार्च 2022 को रिलीज होने जा रहा है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिह भी होंगी। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्य राय आनंद ने किया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बर्थडे पर जाह्नवी कपूर ने किए तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन, ट्रेडिशनल लुक ने जीता फैंस का दिल