मनोरंजन जगत में कोरोना का कहर जारी, अब जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी हुईं संक्रमित

Webdunia
सोमवार, 3 जनवरी 2022 (11:04 IST)
देश में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। मनोरंजन जगत में भी कोरोनावायरस कहर ढा रहा है। कई सेलेब्स इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

 
जॉन और प्रिया कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी खुद जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
 
बॉलीवुड 2021 की बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, सेक्सी एक्ट्रेस चुनिए, सर्वेक्षण में हिस्सा लेने के लिए क्लिक करें 
 
जॉन अब्राहम ने लिखा, तीन दिन पहले मैं एक ऐसे इंसान के संपर्क में आया था जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला उसे कोविड है। प्रिया और मैं कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। हमने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। इसलिए अब हम किसी के संपर्क में नहीं हैं। हम दोनों ने वैक्सीन लगवा ली थी। हमें इस समय हल्के लक्षण हैं। अपना ख्याल रखें और स्वस्थ रहें। मास्क जरूर पहनें।
 
बता दें कि कोरोनावायरस ने इस समय मनोरंजन जगत में कहर ढाया हुआ है। बीते दिनों करीना कपूर, अमृता अरोरा, महीप कपूर, अर्जुन कपूर, नोरा फतेही और मृणाल ठाकुर समेत कुछ और स्टार संक्रमित हो चुके हैं। 

सम्बंधित जानकारी

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख