रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग तिरुपति मंदिर दर्शन करने पहुंचीं जाह्नवी कपूर, सोशल मीडिया पर विश किया बर्थडे

WD Entertainment Desk
सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (15:33 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्मों से ज्यादा अपनी हॉट तस्वीरों और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते काफी समय से जाह्नवी का नमा शिखर पहाड़िया संग जोड़ा जा रहा है। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट होते हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान शिखर जाह्नवी के पिता बोनी कपूर से मुलाकात करते हुए भी नजर आए थे। 

 
वहीं अब जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी और कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आंध्र प्रदेश पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर जाह्नवी, शिखर और खुशी कपूर का साथ में दर्शन करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तीनों पारंपरिक ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं।
 
वीडियो में जाह्नवी और खुशी कपूर साड़ी पहने दिख रही हैं। वहीं शिखर पहाड़िया धोती पहने नजर आ रहे हैं और उन्होंने गले में एक दुपट्टा पहन रखा है। जाह्नवी और शिखर को एक बार फिर साथ में देख दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को फिर हवा मिल गई है। 
 
इतना ही नहीं जाह्नवी ने सोशल मीडिया के जरिए शिखर पहाड़िया को बर्थडे भी विश किया है। जाह्नवी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में शिखर पहाड़िया संग एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों का बैकसाइड नजर आ रहा है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे शिखू।' इसके साथ जाह्नवी ने रेड दिल का इमोजी भी शेयर किया है। 
 
बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। जाह्नवी और शिखर का नाम एक- दूसरे के साथ लंबे समय से जोड़ा जा रहा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पहलगाम आतंकी हमले पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट में हुई पल्लवी जोशी की एंट्री, निभाएंगी यह किरदार

मीशा अग्रवाल की मौत पर सोमी अली ने जाहिर किया दुख, बोलीं- लाइक्स की दौड़ ने छीन ली पहचान

जाह्नवी कपूर से अलाया एफ तक, इन एक्ट्रेसेस ने अपने स्टाइल से जीता सभी का दिल

राजस्थान की पहली फिल्म ओमलो ने रचा इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More