फिल्म फेस्टिवल में सराहना पाने के बाद इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी जाह्नवी-ईशान खट्टर की होमबाउंड

WD Entertainment Desk
रविवार, 14 सितम्बर 2025 (17:37 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'होमबाउंड' को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सराहना मिली है। नीरज घेवान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव और कान फिल्म महोत्सव जैसे प्रमुख समारोहों में धूम मचाने के बाद यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने के लिए तैयार है। 
 
मेकर्स ने 'होमबाउंड' की रिलीज डेट का खुलासा किया हैं। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है। पोस्टर में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, कोई भी एहसास अंतिम नहीं होता। होमबाउंड 26 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Homebound (@homeboundthefilm)

'होमबाउंड' की कहानी उत्तर भारत के एक छोटे से गांव के दो बचपन के दोस्तों, शोएब अली और चंदन कुमार, के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पुलिस अधिकारी के रूप में ऐसी नौकरी चाहते हैं जिसमें उन्हें वह सम्मान और गरिमा मिले जो उन्हें लंबे समय से नहीं मिली है। हालांकि इस दौरान कई चुनौतियां आती है। 
 
फिल्म की पटकथा बशारत पीर, नीरज घेवान और सुमित रॉय ने लिखी है। इसके संवाद नीरज घेवान, वरुण ग्रोवर और नीरज दुबे ने लिखे हैं। फिल्म के निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा है। सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के बाद, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कुमार सानू की पत्नी ने खोली पोल, प्रेग्नेंसी में ऐसा व्यवहार कि विश्वास नहीं होगा

कैटरीना कैफ ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, विक्की कौशल संग शेयर की खुशखबरी

प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा के रोचक किस्से

तनुश्री दत्ता का नया धमाका: सलमान खान का नाम लिए बिना साधा निशाना

पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, प्रेम चोपड़ा ने खलनायक बन बनाई इंडस्ट्री में पहचान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख