Publish Date: Wed, 20 Apr 2022 (13:05 IST)
Updated Date: Thu, 21 Apr 2022 (14:10 IST)
उल्लू एप (Ullu App) पर 'जलेबी बाई' (Jalebi Bai) सीरिज का पार्ट थ्री 22 अप्रैल से स्ट्रीमिंग होने जा रहा है। जलेबी बाई पार्ट 3 (Jalebi Bai part 3) का ट्रेलर उल्लू एप्प (Ullu) पर रिलीज हो चुका है और धूम मचा रहा है। इसकी टैग लाइन है- शरारत है उसकी आंखों में भरी, ना पूछो वो किस किस से भिड़ी, जिसकी भी पेंच उससे लड़ी, पड़ी फिर उन सबको जलेबी की छड़ी। जैसा कि हम पहले भाग में देख चुके हैं कि जलेबी बाई ऐसी जवां और सुंदर महिला की कहानी है जो घर-घर जाकर साफ-सफाई का काम करती है। साड़ी कुछ इस तरह पहनती है कि लोग उसे ताकते रह जाते हैं। जलेबी बाई पैसों के लिए कुछ भी कर सकती है।
(Jalebi Bai part 3) पार्ट टू के अंत में देखा था कि नई जलेबी बाई आ चुकी है। इस बार नई जलेबी बाई अपनी खूबसूरती के जाल में पैसों की खातिर लोगों को उलझाती है। वह पैसों के लिए मालिश करती है और इस दौरान वह अपने मालिक-मालिकनों के अवैध संबंधों के बारे में जान जाती है। गार्ड से लेकर मकान मालिक तक, सब उस पर लट्टू हैं।
जलेबी बाई (Jalebi Bai part 3) किस तरह से उन लोगों की जेबों से पैसे निकलवाती है, यह दिखाया गया है। जलेबी बाई वेबसीरिज के पार्ट थ्री में भी जलेबी बाई (Jalebi Bai part 3) अपने यौवन का उपयोग कर लोगों को ऐंठती रहती हैं। उसके जाल में युवा से लेकर गृहिणी फंस जाते हैं। जलेबी बाई पार्ट 3 में कैसे कहानी आगे बढ़ेगी? देखने को मिलेगा इस सीरिज में जो 22 अप्रैल को उल्लू एप (Ullu App) पर स्ट्रीमिंग होगी।