हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी जैकलीन फर्नांडिस, भारत में भी होगी फिल्म की शूटिंग

Webdunia
बुधवार, 27 जनवरी 2021 (11:33 IST)
कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने दमदार अभिनय से हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी हॉलीवुड की उड़ान भरने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। हाल ही में खबर आई है कि जैकलीन ने अपना पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन कर लिया है।

 
जैकलीन इस फिल्म को 'वीमेन स्टोरीज' नाम दिया गया है। यह एक एंथोलॉजी फीचर फिल्म होगी। इसे छह महिला निर्देशक तैयार करेंगी। इस फिल्म को छह सेगमेंट्स में तैयार किया जाएगा, जिसमें सिर्फ महिलाएं ही काम करती नजर आएंगी।
 
जैकलीन फर्नांडिस को लीना यादव द्वारा निर्मित सेगमेंट में देखा जाएगा। इसे 'शेयरिंग अ राइड' शीर्षक दिया गया है। इसमें जैकलीन के साथ ट्रांसजेंडर मॉडल अंजलि लामा भी नजर आएंगी। लीना यादव इससे पहले पार्च्ड, शब्द, तीन पत्ती और राजमा चावल जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। अब एक बार फिर से वह महिलाओं पर आधारित कहानी पर्दे पर उतारने जा रही हैं।
 
लेर्वोलीनो एंटरटेनमेंट और वी डू इट टूगैदर प्रोडक्शन कंपनी द्वारा सह-निर्मित फिल्म में फिल्मकार सोले तोग्नाज़ी को भी अभिनय करते देखा जाएगा। लूसिया पुएंजो और कैथरीन हार्डविक ने महिलाओं पर आधारित इस फिल्म को पर्दे पर उतारने के लिए निर्देशक के तौर पर एक दूसरे से हाथ मिलाया है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित महिलाओं की कहानियों को दिखाया जाएगा।
 
इस खास फिल्म में कारा डेलेविंगने, ईवा लोंगोरिया, मार्गेरिटा बाय, मार्सिया गे हार्डेन और लियोनोर वरेला जैसा सितारे भी दिखेंगे। वी डू इट टूगैदर की अध्यक्ष चियारा टिल्सी का कहना है, हमारा मिशन है कि फिल्म और मीडिया में महिलाओं की छवि को ऊंचा उठाना और उसे बदलना। हम महिलाओं की कहानियां कैमरे पर और पर्दे के पीछे भी बताना चाहते हैं। इसीलिए 'वीमेन स्टोरी' हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
 
जैकलीन फर्नांडिस के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई प्रोजेक्ट कतार में हैं। जल्द ही वह अक्षय कुमार के साथ आगामी फिल्म बच्चन पांडे में नजर आने वाली हैं। इसके बाद वह सर्कस, अटैक और किक 2 में भी नजर आएंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जैकलीन फर्नांडिस ने रखा सिंगिंग की दुनिया में कदम, पहला गाना स्टॉर्मराइडर हुआ रिलीज

आंटी को अपमानजनक समझने वालों को जीनत अमान ने दिया जवाब, बोलीं- किसने कहा ये अपमानजनक शब्द

द मेहता बॉयज का 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ धमाकेदार वर्ल्ड प्रीमियर

क्या सिंघम अगेन में होगा चुलबुल पांडे का कैमियो? जानिए सच्चाई

हीरो हीरोइन में परेश रावल के साथ काम करेंगी दिव्या खोसला, बोलीं- सपने के सच होने जैसा...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More