Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

जैकलीन फर्नांडीस फिर बनेंगी सलमान खान की हीरोइन!

हमें फॉलो करें जैकलीन फर्नांडीस फिर बनेंगी सलमान खान की हीरोइन!
जैकलीन फर्नांडीस ने सलमान खान के साथ 'किक' फिल्म में काम किया था। किक की सफलता ने बॉलीवुड में उनके लिए नए दरवाजे खोल दिए और उनका करियर ऊंचाई पकड़ने लगा। खबर है कि वे एक बार फिर सलमान के साथ फिल्म करने जा रही हैं। 
 
पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि 'रेस 3' से सलमान खान जुड़ गए हैं। सलमान के जुड़ते ही इस फिल्म को भव्य तरीके से बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। सलमान इस फिल्म में ग्रे-शेड्स वाला किरदार निभाएंगे और उनकी हीरोइन के रूप में जैकलीन नजर आ सकती हैं। 
 
जैकलीन इसके पहले 'रेस 2' में भी नजर आई थीं। उन पर फिल्माया गया गीत 'लत लग गई' आज भी लोकप्रिय है। उन्हें फिर से रिपीट करने की बात निर्माता सोच रहे हैं। जैकलीन एक बार फिर ग्लैमरस अवतार में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि रेमो डिसूजा 'रेस 3' निर्देशित कर सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धर्मेन्द्र ने किया पहला ट्वीट