'12वीं फेल' के लिए विक्रांत मैसी ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड, बोले- 20 साल के लड़के का सपना सच हो गया...

WD Entertainment Desk
शनिवार, 2 अगस्त 2025 (12:01 IST)
71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। शाहरुख को उनकी फिल्म 'जवान' और विक्रांत को '12वीं फेल' के लिए अवॉर्ड मिला है। विक्रांत मैसी ने शाहरुख के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है।
 
विक्रांत मैसी ने कहा, मैं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, एनएफडीसी और 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के सभी सम्मानित निर्णायक मंडल सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरे अभिनय को इस सम्मान के योग्य समझा। मैं विधु विनोद चोपड़ा जी को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे ये अवसर दिया। 
 
उन्होंने कहा, आज, यदि मैं ऐसा कहूं तो, एक 20 साल के लड़के का सपना सच हो गया है। मेरे अभिनय को सम्मान देने और इस फिल्म को इतने प्यार से सुझाने के लिए मैं दर्शकों का हमेशा आभारी रहूंगा।
 
विक्रांत मैसी ने कहा, शाहरुख खान जैसे दिग्गज के साथ अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार साझा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। अंत में, मैं ये पुरस्कार हमारे समाज के सभी लोगों को समर्पित करता हूं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता है, और जो हर दिन हमारे देश के सामाजिक-आर्थिक प्रतिमान से जूझ रहे हैं।
 
बता दें कि साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म '12वीं फेल' में विक्रांत मैसी ने आईपीएस अफसर मनोज कुमार की जिंदगी को पर्दे पर दिखाया था। फिल्म में विक्रांत के साथ मेधा शर्मा, अनंत वी जोशी, अंशुमन पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी ने काम किया था। फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

39 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधीं 'गोपी बहू' जिया मानेक, वरुण जैन संग किया भूत शुद्धि विवाह

प्राइम वीडियो ने मिलाया मैडॉक फिल्म्स संग हाथ, 8 फिल्मों की नई पोस्ट-थिएट्रिकल लाइसेंसिंग डील का किया ऐलान

उदयपुर फाइल्स के प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक युवक हिरासत में

फ्लोरल ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

मेगास्टार चिरंजीवी का एडवांस बर्थडे गिफ्ट, विश्‍वम्भरा की पहली झलक इतने बजे होने जा रही रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख