इसराइल में छिड़ी जंग से बचकर सही सलामत भारत पहुंचीं नुसरत भरूचा, एयरपोर्ट से सामने आया एक्ट्रेस का वीडियो

WD Entertainment Desk
रविवार, 8 अक्टूबर 2023 (15:53 IST)
Nushrratt Bharuccha reached India: इसराइल और फिलिस्तानी आतंकवादी ग्रुप हमास के बीच छिड़ी जंग में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इसराइल में फंस गई थीं। नुसरत वहां 'हाइफा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल' में भाग लेने पहुंची थीं, इसी बीच इसराइल में जंग छिड़ गई। इस जंग नें नुसरत की टीम का उनसे संपर्क टूट गया था।
 
हर कोई नुसरत भरूचा के लिए परेशान था। हालांकि बाद में नुसरत भरूचा का अपनी टीम के साथ संपर्क हो गया। नुसरत भरूचा अब अपने देश भारत लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट से नुसरत की पहली झलक भी सामने आई है। 
 
वीडियो में नुसरत भरूचा पिंक कलर का सूट पहने एयरपोर्ट से बाहर निककतली दिख रही हैं। मीडिया उन्हें घेरकर बात करने की कोशिश करती दिख रही हैं। हालांकि नुसरत किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना चली जाती हैं। 
 
बता दें इसराइल में आयोजित हुए 'हाइफा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल' में नुसरत भरूचा की फिल्म 'अकेली' दिखाई गई थी। इस फिल्म की कहानी इराक के गृह युद्ध के बीच एक महिला के एक अज्ञात जगह पर फंसने पर आधारित है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More