Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह' में सलमान खान की जगह नजर आएंगे रितिक रोशन?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sanjay Leela Bhansali
संजय लीला भंसाली की बिग बजट फिल्म इंशाअल्लाह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले यह फिल्म सलमान खान और आलिया भट्ट की कास्टिंग की वजह से चर्चा में थी। फिर जबसे सलमान खान ने ये प्रोजेक्ट छोड़ा है, दबंग खान के रिप्लेसमेंट को लेकर ये प्रोजेक्ट सुर्खियों में बना हुआ है।


ऐसी भी खबरें आई थी कि संजय लीला भंसाली ने ये प्रोजेक्ट बंद कर दिया है। लेकिन इंशाअल्लाह बन रही है। उनकी हीरोइन तो अब भी आलिया भट्ट ही होंगी लेकिन इसके लीड एक्‍टर की तलाश लगातार जारी है और इसलिए वह अपनी स्क्रिप्‍ट में कुछ बदलाव करने की तैयारी कर रहे हैं। 
 
Sanjay Leela Bhansali
लीड एक्टर के लिए शाहरुख खान और रणवीर सिंह का नाम सामने आया। अब इस लिस्ट में एक और नया एक्टर जुड़ गया है। वो नाम है रितिक रोशन का। खबरों के अनुसार रितिक रोशन हाल ही में संजय लीला भंसाली से मिले हैं।
अब सलमान की जगह इस फिल्‍म में रितिक रोशन को लेने की तैयारी की जा रही है। यानी आलिया भट्ट के साथ अब पहली बार रितिक की जोड़ी नजर आ सकती है। हालांकि इस खबर पर भंसाली प्रोडक्‍शन या रितिक रोशन, दोनों के ही तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
 
Sanjay Leela Bhansali
संजय लीला भंसाली और रितिक रोशन साथ में फिल्म गुजारिश में काम कर चुके हैं। इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन तो नहीं किया था। लेकिन एक्टर के काम की तारीफ हुई थी। 
 
रितिक रोशन जल्‍द ही यशराज प्रोडक्‍शन की फिल्‍म 'वॉर' में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्‍म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी नजर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

KBC में हिमांशु धूरिया नहीं बन पाए 'करोड़पति', 50 लाख रुपए जीतकर क्विट किया