biodatamaker

इरफान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती नहीं हैं

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती होने की खबरें गलत हैं। अस्पताल के सूत्रों ने आज यह बात कही।
 
अस्पताल की ओर से यह जानकारी ऐसे वक्त में आई है जब अफवाहें फैलने लगीं कि अभिनेता को मस्तिष्क कैंसर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
इरफान ने पांच मार्च को एक बयान जारी कर कहा था कि वह “एक दुर्लभ बीमारी” से पीड़ित हैं और बीमारी का पता लगाने वाली अंतिम रिपोर्ट के बाद ही इसके बारे में अन्य जानकारी साझा करेंगे।
 
कोकिलाबेन अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, “ यह सही नहीं हैं। वह इलाज के लिए यहां अस्पताल में भर्ती नहीं हैं।” अभिनेता की टीम ने भी उनके अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने इरफान को कैंसर होने की खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की।
 
अभिनेता के एक प्रवक्ता ने कहा, “ हम जल्द से जल्द इस पर टिप्पणी करेंगे। फिलहाल हम कुछ नहीं कहेंगे।” ट्विटर पर एक पोस्ट में इरफान ने कहा कि उनकी बीमारी के बारे में जानकर वह और उनका परिवार परेशान है। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वह उनके स्वास्थ्य के बारे में अटकलें न लगाएं।
 
अभिनेता के प्रवक्ता ने 21 फरवरी को एक बयान जारी कर कहा था कि उन्हें“ पीलिया की गंभीर शिकायत” है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख